पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें बढती जा रही है , आने दिन सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सालाना आधार पर सोने का भाव करीब 61 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे यह शेयर, बॉन्ड और अन्य निवेश साधनों की तुलना में निवेशकों को सबसे अधिक रिटर्न देने वाला विकल्प साबित हुआ है।
एएनजेड बैंक के अनुसार, अगले साल सोने की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। इस साल सोने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की मुख्य वजह भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती को माना जा रहा है। स्पॉट गोल्ड ने अब तक का उच्चतम स्तर 4,225.69 डॉलर प्रति औंस छुआ और फिर 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,224.79 डॉलर पर पहुंच गया।
जब भी वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता या संकट की स्थिति बनती है, निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ा देते हैं. रायटर्स द्वारा उद्धृत एएनजेड की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें इस साल के अंत तक 4,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं, जबकि 2026 के जून तक यह 4,600 डॉलर के आस-पास जा सकती है. हालांकि, इसके बाद अगले साल की दूसरी छमाही में कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना जताई गई है।


