Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने अजनाला में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा चेक दिए

सीएम मान ने अजनाला में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा चेक दिए

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अजनाला में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा के चेक दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के जो लोग दुखों से गुजरे हैं, आज उनके जख्मों पर मरहम लगाने का समय है। हमारा फर्ज है कि प्रभावित लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 11 सितंबर को वादा किया था कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

आज केवल 32 दिनों में ही गुरुओं की धरती से मुआवजा चेक वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को पहली बार 20,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जा रहा है, जो देश के इतिहास में पहली बार है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ों और तूफानों के दौरान केवल 25 से 37 रुपये के चेक मिलते थे, और जिन्हें नुकसान होता था, उन्हें पैसे नहीं मिलते थे, जबकि जिन्हें नुकसान नहीं होता था, उनके पास पैसे आ जाते थे।

बाढ़ के दौरान राज्य में भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 32,000 सरकारी स्कूल मलबे में तब्दील हो गए, लगभग 2,500 छोटे-बड़े पुल बह गए, कॉलेज और अस्पताल प्रभावित हुए, 60 से अधिक लोगों की जान चली गई, और 5 लाख एकड़ से अधिक फसल नष्ट हो गई। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि केवल अजनाला में ही घरों के मुआवजे के लिए 3 करोड़ 84 लाख रुपये, फसलों के लिए 1 करोड़ 16 लाख रुपये, और पशुओं के लिए 73 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments