Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआज है अहोई अष्टमी का व्रत ,संतान के लिए मां रखती है...

आज है अहोई अष्टमी का व्रत ,संतान के लिए मां रखती है यह व्रत

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में पड़ने वाली अहोई अष्टमी व्रत संतान रक्षा के लिए रखा जाता है। इस तिथि पर माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा करने का विधान है। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत आज सोमवार, 13 अक्तूबर 2025 को है।

अहोई अष्टमी के दिन माताएं सूर्योदय से लेकर तारों के उदित होने तक व्रत रखती है। इस दिन शाम में शुभ मुहूर्त में माता अहोई की पूजा की जाती है। अहोई अष्टमी का दिन केवल उत्सव या धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि मातृत्व प्रेम, करुणा, त्याग और संतान की दीर्घायु के लिए किया जाने वला दिव्य व्रत है।

बता दें कि, आज अहोई अष्टमी पर पूजा के लिए केवल सवा घंटे का ही समय मिलेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट कर रहेगा। माताएं इस समय में पूजा-पाठ कर ले। साथ ही अहोई अष्टमी पर साहूकार की बहू से जुड़ी पौराणिक कथा का पाठ भी जरूर करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments