हरियाणा सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के मामले में बड़ा कदम उठाया है। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को उनके पद से हटा दिया गया है, और उनकी जगह आईपीएस अधिकारी सूरिंदर सिंह भोरिया को नया एसपी रोहतक नियुक्त किया गया है।
नरेंद्र बिजारनिया की नई पोस्टिंग बाद में जारी की जाएगी।बता दे कि, परिवार के बढ़ते दबाव के बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को उनके पद से हटा दिया है। दरअसल एडीजीपी वाई. पूरण कुमार द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में बिजारनिया का नाम शामिल था।
सरकार ने उनकी जगह सुरिंदर सिंह भोरिया को रोहतक का नया एसपी नियुक्त किया है। यह कार्रवाई पूरण कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार और उनके परिवार के उस कड़े रुख के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि जब तक FIR में DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया का नाम शामिल नहीं किया जाता और उन पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।सरकार द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुआ है।7 अक्तूबर को, एडीजीपी रैंक के अधिकारी वाई. पूरण कुमार चंडीगढ़ स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।
उन्होंने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।मौके से मिले एक लंबे सुसाइड नोट में पूरण कुमार ने DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों पर जातीय भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।


