Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात, 7 अक्तूबर को, वाई.पूरन कुमार ने किया था सुसाइड

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हरियाणा के IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की, 7 अक्तूबर को, एडीजीपी रैंक के अधिकारी चंडीगढ़ स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।उन्होंने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

मौके से मिले एक लंबे सुसाइड नोट में पूरण कुमार ने DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारनिया समेत कई सीनियरअधिकारियों पर जातीय भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

​ मुलाकात के बाद, मान ने शोकग्रस्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की और अधिकारी की मृत्यु की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक, राज्यपाल से भी मुलाकात की और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

मान ने कहा, “उन्हें अधिकारियों और परिवार के साथ बैठकर बात करनी चाहिए। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। यह अब स्पष्ट है कि एक समुदाय को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।”उन्होंने आगे बताया कि दिवंगत अधिकारी और उनके समुदाय के अन्य लोग “किसी सिफारिश के जरिए नहीं आए,” बल्कि उन्होंने UPSC परीक्षा अपनी योग्यता से पास की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों बीजेपी के नेतृत्व वाली, को जल्द से जल्द परिवार से मिलना चाहिए, उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments