Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नैशनल कल्चरल फेस्टिवल का उद्घाटन करने के...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नैशनल कल्चरल फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए लवली यूनिवर्सिटी पहुंचे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज वन इंडिया 2025 नेशनल कल्चरल फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले राजनेता हैं जिन्होंने काम की राजनीति शुरू की है। आम आदमी पार्टी 12 साल पुरानी है।

कई पुरानी पार्टियों ने हमसे बहुत कुछ सीखा है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब बिजली कटौती से मुक्त होने जा रहा है। हम 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। पहले, ऐसी रिपोर्टें आती थी कि पंजाब अंधेरे में डूबने वाला है। पंजाब के पास केवल दो दिन का कोयला बचा था।

आज, हमारे पास 25 दिनों का अतिरिक्त कोयला है। मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले, सरकारी संस्थानों को घाटे में घोषित कर दोस्तों को बेचा जाता था। आज भी यही हो रहा है, लेकिन पंजाब सरकार इसके उलट कर रही है। यह उन चीजों को खरीद रही है जो बेची जा रही हैं। हमने पहले 300 यूनिट बिजली मुफ्त की। कोई नीला या हरा कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता। लोग 5,000 से 10,000 रुपये के बिलों पर पैसे बचा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments