Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजयपुर के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में आग की घटना ने...

जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में आग की घटना ने हड़कंप मचाया,अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, कई लोगों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में आग की घटना ने हड़कंप मचा दिया. अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग में 8 लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी में 6 मरीजों के मरने की खबर मिली थी, लेकिन बाद में मौत का आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया. ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि ने घटना में जांच के लिए एक समिति बनाई गई है. समिति की अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त इकबाल खान करेंगे।

यह समिति आग के कारणों, अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया, ट्रॉमा सेंटर और एसएमएस अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था, आग लगने की स्थिति में मरीजों की सुरक्षा और निकासी और भविष्य में ऐसी आग की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अस्पताल को सुरक्षित रखने के उपायों की जाँच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments