Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलरूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता के साथ आया भूकंप , अब...

रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता के साथ आया भूकंप , अब प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी की जारी

रूस में एक ज़ोरदार भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। कामचटका प्रायद्वीप के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इन शक्तिशाली झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फ़र्नीचर, कारें और लाइटें हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक हफ़्ते पहले भी रूस में एक ज़ोरदार भूकंप आया था। कामचटका क्षेत्र के पास 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।कामचटका प्रायद्वीप दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है।1. प्रशांत रिंग ऑफ फायर: यह 1,200 किलोमीटर लंबा प्रायद्वीप ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ (Pacific Ring of Fire) का हिस्सा है।

यह वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें (Tectonic Plates) आपस में टकराती हैं, जिससे लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।2. आपदाओं का हॉट-स्पॉट: इन्हीं कारणों से कामचटका को रूस का ‘आपदा हॉट-स्पॉट’ भी कहा जाता है। यहां प्रशांत प्लेट, उत्तरी अमेरिकी प्लेट और ओखोत्स्क माइक्रोप्लेट की टकराहट होती रहती है, जो बड़े भूकंपों को जन्म देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments