Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआप विधायक रमन अरोड़ा जबरन वसूली मामले में 14 दिन की न्यायिक...

आप विधायक रमन अरोड़ा जबरन वसूली मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को जबरन वसूली के मामले में 9 दिन के पुलिस रिमांड के बाद आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।रमन अरोड़ा को अदालत में पेश करते हुए पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान मामले से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।

पुलिस ने आज और रिमांड की मांग नहीं की और कहा कि अब जांच जेल में भी जारी रखी जा सकती है। विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के माध्यम से कारोबारियों और ठेकेदारों से बड़ी मात्रा में पैसे वसूले। पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास इस मामले में पर्याप्त गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य हैं। इस मामले ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments