Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलवृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नहीं कटेगी वीआईपी पर्ची

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नहीं कटेगी वीआईपी पर्ची

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के लिए बनी हाई पावर्ड मैनेजमेन्ट कमेटी ने मंदिर में वीवीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है, साथ ही बांके बिहारी की आरती और पूजन का समय भी बदल दिया गया है।प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपने आराध्य देवता का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवेश द्वार से सिर्फ प्रवेश हो तथा निकास द्वार से सिर्फ निकास हो, उक्त व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 3 दिनों में उचित कार्य सुनिश्चित करेंगे.मंदिर में तैनात सभी पुलिस कर्मचारी एवं प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड अपने दिए गए ड्यूटी स्थान/स्थल पर ही ड्यूटी करे।

यदि उक्त स्थल से अन्यत विचरण पाया जाएगा, तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें. वहीं वर्तमान में मंदिर सिक्योरिटी में तैनात प्राइवेट कर्मचारियों को बदलते हुए अच्छी प्राइवेट सिक्योरिटी या रिटायर्ड सैनिकों वाली सिक्योरिटी एजेंसी को व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया गया. मन्दिर भवन / मंदिर परिसर का आईआईटी रुड़की से आंतरिक स्ट्रक्चर ऑडिट कराये जाने पर सभी ने सहमित प्रदान की गई है।

बांके बिहारी मंदिर में अब भक्तों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए दर्शन के समय को थोड़ा बढ़ा दिया गया है. मसलन, आप अगर गर्मियों में बांके बिहारी जी की आरती देखना चाहते हैं तो उस दौरान उनकी आरती प्रातः 7 बजे से 7:15 बजे तक होगी. आरती के बाद सुबह 7:15 बजे से आम भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे और कान्हा के भक्त 12:30 तक अपने आराध्य का पूजन आदि कर सकेंगे. इसके बाद एक बार फिर दोपहर 12:30 से 12:45 तक बांके बिहारी जी की आरती होगी. फिर दोबारा शाम के समय भक्तों को शाम 4:15 से रात्रि 9:30 बजे तक बांके बिहारी जी के दर्शन करने को मिलेगा. इसके बाद रात्रि को 9:30 से 9:45 तक बांके बिहारी जी की आरती होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments