नेपाल में अंतरिम सरकार बनाने को लेकर आज फिर मीटिंग होगी. Gen-Z के प्रतिनिधि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के साथ मुलाकात करेंगे. इस दौरान नेपाली सेना के चीफ भी मौजूद होंगे. Gen-Z प्रतिनिधियों ने अंतरिम सरकार के नए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम पर पहले ही मुहर लगा दी है, इसलिए आज की चर्चा इसे औपचारिक रूप देगी।
हिंसक प्रदर्शनों के कारण 9 सितंबर को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ गया था। अब ओली की एक चिट्ठी सामने आई है जिसमें उन्होंने एक इमोशनल अपील की है। यह चिट्ठी जैसा कि ओली ने खुद बताया है उन्होंने शिवपुरी से लिखी है और यह ऐसे समय में सामने आई है जब ऐसे कयास लगाए जा हैं कि पूर्व पीएम देश छोड़कर जा चुके हैं।
पीएम ओली ने लिखा है, ‘डियर जेन जी, आज मैं शिवपुरी के इस एकांत सुरक्षा क्षेत्र में, नेपाली सेना के सैनिकों से घिरा बैठा हूं और तुम्हें याद कर रहा हू। मेरे हृदय में सिर्फ आपके चेहरे ही बसे हुए है मैं जहां भी जाता हूं, जब भी छोटे बच्चों को देखता हूं तो वो तुरंत मेरी बांहों में दौड़कर आ जाते हैं।उनकी मासूम हंसी मुझे अपार खुशी से भर देती है. सच कहूं तो बच्चों के बीच रहना मुझे रोमांचित कर देता है।
शायद तुम्हें नहीं पता, लेकिन शासन परिवर्तन के कठिन संघर्ष के दौरान उस समय की सत्ता ने जो क्रूर अत्याचारों किए, उसकी वजह से मैं संतान सुख से दूर ही रह गया. फिर भी पिता बनने की इच्छा मेरे अंदर न कभी मरी और न ही कभी फीकी पड़ी.’ ओली ने अपनी इस चिट्ठी में उन तमाम युवाओं को अपना बच्चा बताया है जिनकी जान दो दिनों तक चले प्रदर्शनों में चली गई. पूर्व पीएम ने लिखा, ‘जब मुझे पता लगा कि पुलिस की गोलियों से मेरे कई बच्चों की जिंदगियां पुलिस की गोलियों में चली गईं तो उस दिन से ही मेरे लिए गई चीजें खत्म हो चुकी थीं. आज भी उस जख्म के घाव आज तक हरे हैं. मैं मानता हूं कि समाज में शांति की जगह कोई नहीं ले सकता है।


