अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी चार्ली कर्क उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई जब वह यूटाह वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 मीटर दूर एक इमारत से हमलावर ने गोली चलाई थी।
FBI निदेशक काश पटेल ने कहा है कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है और जांच जारी है।31 साल के चार्ली इजरायल के भी करीबी थे और कई मौकों पर कॉलेज छात्रों के साथ गाजा युद्ध पर बहस करते नजर आते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट शेयर की।
उन्होंने लिखा, ”महान चार्ली किर्क इस दुनिया में नहीं रहे. अमेरिकी युवाओं को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ पाया. सभी लोग उन्हें प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं, मेलानिया और मैं उनकी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं।”ट्रंप ने एक दूसरी पोस्ट में लिखा, ”चार्ली किर्क, एक सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त थे।उनके सम्मान में, मैं संयुक्त राज्य में सभी अमेरिकी झंडों को रविवार शाम 6 बजे तक आधा झुकाकर रखने का आदेश देता हूँ।


