Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर समेत इन जिलों में बारिश की संभावना

जालंधर समेत इन जिलों में बारिश की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (10 SEPTEMBER)

पंजाब अब भी बाढ़ की मार से ऊबर नहीं पाया है। लोगों का जन जीवन अब तक अस्तव्यस्त है इस बीच के मौसम विभाग ने फिर से लोगों को चिंता दे दी है। पंजाब के कुछ जिलों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली के विभिन्न इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। घरों की हालत बुरी बाढ़ के कारण लोगों के घरों की हालत बेहद बुरी है है। पानी घुसने के कारण घर रहने लायक नहीं रह गए है। राहत कार्य चल रहा है। इस बीच बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। दौरा करने के बाद वह गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments