Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआज दोपहर 12 बजे होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक

आज दोपहर 12 बजे होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक

राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज दोपहर 12 बजे होने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।बता दें कि यह बैठक पहले शुक्रवार को होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री मान की तबीयत बिगड़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

अब यह बैठक आज हो रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक का उदेश्य राज्य में बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिए चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करना है। इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को पिछले शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। राज्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्होंने अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की अगुवाई करने का फैसला किया है, ताकि महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कोई देरी न हो।आज की कैबिनेट बैठक पर पूरे पंजाब की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इससे न केवल बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत की उम्मीद है, बल्कि राज्य की नीतियों में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवा रहे मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. श्री गौरव यादव और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ बाढ़ संबंधी समीक्षा बैठक की।बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर हालात पर गहरी चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक भी नागरिक राहत और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। खासकर उन लोगों के लिए, जो बाढ़ के पानी के कारण मुख्यधारा से कट गए हैं, उनके लिए भोजन, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य जरूरी सहायता सुनिश्चित की जाए।

बैठक के बाद मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है और एक-दो दिन में उनके हमारे बीच होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान हाल ही में आई बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित हजारों परिवारों पर है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता करने और उनके टूटे हुए घरों को फिर से बनाने के लिए एकजुट और दृढ़ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments