Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में डीसी और सीपी ने की हाईवे पुलों की जांच

जालंधर में डीसी और सीपी ने की हाईवे पुलों की जांच

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ आज हाइवे का निरीक्षण किया। डीसी और सीपी ने लगातार बारिश से यातायात समस्याओं को देखा और हाईवे पुलों की जांच की। डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि यात्रियों की चिंताओं का समाधान करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बता दें कि डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने देर रात राहत केंद्रों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने राहत केंद्रों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन व मेहनत से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में पहले से उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को उचित ढंग और समर्पण भावना के साथ राहत प्रदान की जा सके। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments