Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटबाढ़ पीढ़ितों की मदद में जुटे कलाकार

बाढ़ पीढ़ितों की मदद में जुटे कलाकार

पंजाब पिछले कई दिन से बाढ़ की मार झेल रहा है। इन हालातों में पंजाबी कलाकर राज्य के लोगों मदद करने के लिए आगे आए है। पंजाबी गायक करण औजला ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की बात कही। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ सतिंदर सरताज, गुरू रंधावा, गिप्पी ग्रेवाल,जसबीर जस्सी, जस बाजवा, रेशम सिंह अनमोल, सुनंदा शर्मा और रंजीत बावा सहित कई अन्य कलाकारों की टीमें भी लोगों की मदद में जुटी हुई है।

अपने इंस्टाग्राम पेज पर करण औजला ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक वीडियो जारी किया और अपने फैन्स से मदद के लिए आगे आने को कहा। करण औजला ने कहा- वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैन्स से भी पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments