Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में अभी 7 सिंतबर तक बरसेगें बादल.....

पंजाब में अभी 7 सिंतबर तक बरसेगें बादल…..

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां पंजाब के कई जिले बाढ़ की मार झेल रहे है, अब मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में बारिश के लिए रेड अलर्ट और बुधवार को येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट में बताया गया है कि अगर पहाड़ों में बारिश नहीं रुकी तो पंजाब में हालात और बिगड़ सकते है। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब में 7 सितंबर तक बारिश का मौसम जारी रहेगा।

आपको बता दें कि इस समय पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल है। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश का ऑरेंज अलर्ट आज भी जारी है। इसके साथ ही, भाखड़ा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 फीट नीचे है। भाखड़ा बांध का जलस्तर पिछले 24 घंटों में तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों को एडवाईजरी भी जारी की जा रही है साथ ही लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments