Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअहमदाबाद प्लेन क्रैश- हादसे की जांच में संयुक्त राष्ट्र होगा शामिल, ICAO...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- हादसे की जांच में संयुक्त राष्ट्र होगा शामिल, ICAO ऑब्जर्वर को भारत ने दी परमिशन

NRI SANJH JALANDHAR (28 JUNE)

भारत सरकार ने अहमदाबाद में एअर इंडिया(Air-India) के ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच में संयुक्त राष्ट्र की विमानन संस्था ICAO के एक विशेषज्ञ को ऑब्जर्वर (observer) के रूप में शामिल होने की अनुमति दे दी है. सूत्रों के अनुसार, ICAO ने इस जांच में भाग लेने की अनुमति मांगी थी. भारत ने इस कदम के जरिए जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है

दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के कुछ ही समय बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गई. इस दुर्घटना में 270 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे. इस हादसे में केवल एक यात्री ही जीवित बच पाया।

ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवर

13 जून से इस दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम द्वारा की जा रही है, जिसमें विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि शामिल हैं. इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिनिधि विमान के ब्लैक बॉक्स का डेटा पुनर्प्राप्त कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments