Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनल8 से 10 सालों से एक जगह टिके थानों के मुंशी बदले,...

8 से 10 सालों से एक जगह टिके थानों के मुंशी बदले, पंजाब सरकार के आदेश पर हुई करवाई

Clerks of police stations that were posted at one place for 8 to 10 years were changed, action was taken on the orders of Punjab government

NRI SANJH JALANDHAR (25 MARCH)

पंजाब नशा तस्करी और अपराधों को रोकने के लिए बड़े पैमाने में प्रयास कर रही है। इस कड़ी में पुलिस विभाग को भी अब हर तरह से चुस्त किया जा रहा है।

इन सबके बीच में पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 191 पुलिस थानों में मुंशियों के तबादले किए हैं।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रैंस में दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फैसला लिया गया था कि कोई मुंशी 2 साल से अधिक समय तक एक ही थाने में तैनात नहीं रहेगा। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए थानों के मुंशियों की तबादले किए गए हैं।

8 से 10 साल हो गए थे एक ही जगह

जानकारी यह भी समाने आई है कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि पंजाब के पुलिस थानों में मुंशी को छोड़कर SHO, SSP व DSP के तबादले किए जाते हैं। ऐसे में मुंशी कई सालों से एक ही थाने में तैनात रहते हैं, जिनकें 8-10 साल का समय हो गया था। ऐसे में भ्रष्टाचार का भी आंदेश रहता है। यही कारण है कि राज्य के 191 थानों के मुंशी के साथ बदल दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments