Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमहाकुंभ में एक और हादसा : हॉट एयर बैलून अचानक फटा, 6...

महाकुंभ में एक और हादसा : हॉट एयर बैलून अचानक फटा, 6 लोग बुरी तरह झुलसे, एक की हालत नाजुक

NRI SANJH JALANDHAR (4 FEBRUARY)

प्रयागराज महाकुंभ में एक और हादसा हो गया। मेला क्षेत्र में हॉट एयर बैलून अचानक फटा गया। जिससे बॉस्केट में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालुओं को तुरंत मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में लाया गया। 6 में से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बताई जा रही है। गनीमत रही कि बैलून उड़ने से पहले ही फट गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, सभी श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।

एक श्रद्धालु की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि यह हादसा सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग के पास हुआ। जहां, बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दौरान तेज धूप के चलते हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून अचानक फट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बैलून जमीन से कुछ ही दूरी पर उड़ रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बैलून फट गया और बास्केट में सवार 6 श्रद्धालु झुलस गए। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेला क्षेत्र में बने उप केंद्रीय चिकित्सालय में एडमिट किया गया। प्राथमिक जांच के बाद घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। जहां, उनका इलाज जारी है। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

गनीमत रही कि एयर बैलून उड़ने से पहले ही फटा था अगर ये हादसा ऊंचाई पर होता तो अप्रिय घटना हो सकती थी। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अमन (13), प्रदीप ( 27), निखिल ( 16), ललित ( 32), शुभम ( 25) और मयंक ( 50) के रुप में हुई है। ललित और शुभम मध्यप्रदेश के रहने वाले है। जबकि प्रदीप, निखिल और अमन उत्तराखंड के रहने वाले है। वहीं 50 वर्षीय मयंक प्रयागराज का निवासी है। बता दें कि इससे पहले मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मची थी। जिसमें 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments