NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)
जनवरी महीना आदि से ज्यादा बीत चुका है, लोहड़ी के बाद अक्सर ठंड कम हो जाती है लेकिन इस बार कोहरा हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 10 से 12 डिग्री और रात का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले तीन दिन से दोपहर के समय हल्की धूप तो खिल रही है। लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। जिसको लेकर मौसम विभाग लगातार ही अलर्ट जारी कर रहा है कि अभी कोल्ड वेव जारी रहेगी घर से निकालना है तो पूरे कपड़े पहने और बच्चों को भी पहनाए। वही 20 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है जिससे लोगों को ठंड से राहत भी मिलेगी।
पंजाब के कई जिलों में मौसम खराब होने की संभावना
मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। यहां सुबह घनी धुंध छाई रहेगी तो वहीं दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, मानसा, बरनाला, बठिंडा, में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब में इस बार ठंड ने बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
हरियाणा में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं
हरियाणा के सोनीपत,पानीपत, हिसार, महेंद्रगढ़,गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, पंचकूला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल में घने कोहरे को लेकर कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर हरियाणा के 16 जिलों में मौसम खराब रहने वाला है।
इन जिलों में इतना तापमान किया गया दर्ज
लुधियाना का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।


