NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को कोर्ट ने 50 दिन की पैरोल की जमानत मंजूर कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम रहीम शनिवार तक जेल से बाहर आ जाएगा। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा हुई थी। राम रहीम 8 बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है।
इतनी बार और इस दिन मिल चुकी है परोल
24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।
7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली।
नंबवर 2023 को 21 दिन की मिली पैरोल।
इस कारण बार-बार मिल रही है पैरोल
राम रहीम को बार-बार पैरोल उसके अलग-अलग दलीलों की वजह से मिल रही है। पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था। इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।


