Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सप्रचंड जीत पर पीएम मोदी बोले- महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन की जीत...

प्रचंड जीत पर पीएम मोदी बोले- महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन की जीत हुई… झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा

NRI SANJH JALANDHAR (24 NOVEMBER)

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली। इस प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर शाम बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र में विकासवाद और सुशासन की जीत हुई। एक हैं तो सेफ हैं, आज भारत का मूलमंत्र बन चुका है।

संबोधन में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सच्चे सामाजिक न्याय की जीत है। महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब की पूरी तरह से हार हुई है। आज निगेटिव पॉलिटिक्स, परिवारवाद की हार हुई है। मैं एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार की प्रशंसा करता हूं। आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनाव के भी नतीजे आए हैं। यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में भी हमें जमकर समर्थन मिला है। लोकसभा में भी हमारी एक सीट और बढ़ गई है।
  • मैं सभी माताओं-बहनों, किसानों, युवाओं और देश की जनता का नमन करता हूं। मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के विकास के लिए और काम करेंगे। मोदी बोले कि बीते 50 साल में किसी भी पार्टी, किसी भी प्री पोल अलायंस के लिए यह सबसे बड़ी जीत है।
  • महाराष्ट्र में लगातार तीसरी बार जीत मिली है। यह पहली बार है जब भाजपा के नेतृत्व में किसी गठबंधन को लगातार महाराष्ट्र ने विजयी बनाया है। महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और यह ऐतिहासिक जीत है।
  • इंडी वाले (विपक्ष) आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम आंकते हैं। देश का वोटर नेशन फर्स्ट के साथ है, वो अस्थिरता नहीं चाहता। उन्हें देश का नेचर पसंद नहीं आ रहा। हम हमेशा विकास और विरासत दोनों को एक साथ लेकर चलते हैं। इसलिए हमें वोट मिला है। महाराष्ट्र की धरती ने कई विभुतियां को जन्म दिया जो भाजपा के लिए आराध्य हैं।
  • देश में जो लोग दो संविधान की बात करेंगे। देश उनको पूरी तरह से नकार देगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 की दीवार बनाने का प्रयास किया। उन्होंने संविधान का भी अपमान किया है। मैं कांग्रेस वालों और उनके साथियों को कहना चाहता हूं कि कान खोलकर सुन लो दुनिया की कोई ताकत 370 को जम्मू-कश्मीर में वापस नहीं ला सकती है।
  • कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है। फिर भी उसकी विभाजनकारी राजनीति फेल हो रही है। अब वह परजीवी पार्टी बन चुकी है। जो अपने साथियों की नाव को भी डुबो देती है। यूपी जैसे बड़े राज्यों में कांग्रेस के साथियों ने अपनी जान छुड़ा ली, नहीं तो वहां भी कांग्रेस के सहयोगियों को भुगतना पड़ता।
  • कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण के लिए कानून बनाने का काम किया। उसने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर तक की परवाह नहीं की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है वक्फ बोर्ड। 2014 में सरकार जाते-जाते दिल्ली की कई संपत्ति वक्फ बोर्ड के हाथ पर सौंप दी। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान में वक्फ कानून के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को व्यवस्था पैदा की।

पीएम मोदी के नेतृत्व में जनादेश मिला: जेपी नड्डा
संबोधन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में अपने 5 दिन के दौरे में नाइजारिया, ब्राजील और गयाना का दौरा किया। उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही में पीएम मोदी को नाइजारिया और ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments