Monday, August 3, 2026

Google search engine
HomeCrimeजालंधर में पुलिस- बदमाशों में मुठभेड़:गोली लगने से घायल, कौशल बंबीहा गैंग के...

जालंधर में पुलिस- बदमाशों में मुठभेड़:गोली लगने से घायल, कौशल बंबीहा गैंग के 2 गुर्गे काबू, 2 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद

NRI SANJH JALANDHAR (7 NOVEMBER)

जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा कि तो गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारियों ने क्रास फायरिंग करके दो गैंगस्टरों को घायल कर दिया और दबोच लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पकडे़ गए बदमाश कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े है। बदमाशों से पुलिस ने 2 पिस्तोल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। फिरौती, हत्या और लूटपाट जैसी वारदातों को बदमाश अंजाम देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments