Monday, June 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतेज रफ्तार कार का कहर:रोड साइड पर खड़े पिता-पुत्र को कुचला, दोनों...

तेज रफ्तार कार का कहर:रोड साइड पर खड़े पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (1 NOVEMBER)

पंजाब के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास दो कारों और एसयूवी की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पिता-पुत्र दोनों सड़क किनारे खड़े थे और पार्टी से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार घटना में करीब चार लोगों को चोट भी आई है। जिन्हें अलग अलग निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों कारें काफी तेज रफ्तार में चल रही थीं। कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार ब्रेजा (PB-08-EM-6066) के परखच्चे उड़ गए। दूसरी कार वैन्यू (पीबी-08-ईएच-3609) और तीसरी XUV (पीबी-08-ईएफ-0900) कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

थाना-6 की पुलिस कर रही मामले की जांच

यह हादसा मॉडल टाउन के मॉल रोड पर थिंद आई अस्पताल के बाहर हुआ। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मकदूमपुरा, धोबी मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा (53 वर्ष) और सनन शर्मा (17) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त पिता-पुत्र दोनों पार्टी से घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया और अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ था। घटना के वक्त गाड़ियां काफी रफ्तार में थे। घटना की सूचना रोड पर बने घरों के मालिकों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। पुलिस ने क्राइम सीन पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। सुबह तक पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई थी। वहां, सुबह 10 बजे तक पुलिस किसी के भी बयान नहीं दर्ज कर पाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments