बाबा सिद्दीकी पर हमले का चौथा आरोपी जालंधर से गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (13 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

 बाबा सिद्दीकी की हत्या में फरार तीसरे शूटर की पहचान हो गई है. वह उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है. वह दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप के गांव गंडारा का रहने वाला है. दोनों की उम्र 19-20 साल के करीब है. दोनों पुणे में कबाड़ कारोबारी के वहां करते थे. बहराइच में इनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है. दोनों आरोपी सामान्य परिवार के हैं. तीसरे आरोपी की पहचान शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा के रूप में हुई है. बाबा सिद्दीकी के मर्डर में शामिल चौथे आरोपी की भी शिनाख्त हो गई है. इस चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है. वह 7 जून को पटियाला जेल से बाहर आया था और नकोदर के शंकर गांव का रहने वाला है।

लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है. इसमें उन्होंने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, न्यूज18 इंडिया इस पोस्ट की पुष्टि नही करता है. आपको बताते चलें कि इस गैंग का मास्टर माइंड लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी वाले वार्ड में कैद है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई. सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए हैं. चूंकि, हत्यारों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अपना संबंध बताया है और लॉरेंस सलमान को मारने की घमकी दी है. साथ ही बाबा सिद्दीकी के काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा कड़ी की गई है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक बाब सिद्दीकी का सुपारी देकर मर्डर करवाया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों शूटर्स से पूछताछ में पता चला है कि उन्हें मुंबई और बाहर 2 लोगों को शूटआउट करने के ऑर्डर मिला था. मर्डर के लिए सभी शूटर को पैसे भी दिए गए थे. इधर मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि सुपारी देने वाले दोनों लोगों की पहचान कर ली है. पुलिस की जांच में अभी तक लॉरेंस बिश्नोई का एंगल नहीं आया है.

Advertisement
Google search engine