Kulhad Pizza Couple ने एक नया वीडियो शेयर किया, निहंग सिंहों ने फिर से किया पलटवार…

NRI SANJH JALANDHAR (13 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

Kulhad Pizza Couple की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। उनके विरोध के बाद भी कपल ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिस पर निहंग सिंहों ने फिर से पलटवार किया है। बीते दिनों कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक वीडियो सामने आया था जिसे सिक्ख धर्म की भावनाओ को ठेस पहुंचाने की बात कही गई थी।

Kulhad Pizza Couple: इस पूरे मामले में

निहंग सिंहों ने घोर विरोध किया था लेकिन इन सारी घटनाओं के बाद कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल ने एक बार फिर से वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने अपनी एक नई मांग रखी है. इसमें उन्होंने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब में अर्जी लगाएंगे कि वह पगड़ी पहन सकते हैं या नहीं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DBC8ZXXhrCa/?igsh=MTQwMHdsenh0M2Yzcw==

उनके इस बयान के बाद मान सिंह बाबा (निहंग सिंह) ने फिर नई वीडियो जारी की है. इसमें उन्होंने कुल्हड़ पिज्जा कपल को धमकाते हुए कहा कि वह सोमवार यानी कल फिर उनके रेस्टोरेंट के बाहर आएंगे. यहां आप हमारे साथ बैठ कर जो भी बात करना चाहते हो कर सकते हो. अब देखने वाली बात यह है कि सोमवार के फिर से रिस्टोरेट के बाहर क्या माहोल बनता है।

Advertisement
Google search engine