भारत ने श्रीलंका से लिया एशिया कप फाइनल की हार का बदला, दुबई में 82 रन से दी करारी शिकस्त, अरुंधति-शोभना ने चटकाए 3-3 विकेट

NRI SANJH JALANDHAR (9 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया है। मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन बनाए। इस मुकाबले में अरुंधति और आशा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रेणुका को दो विकेट मिले जबकि श्रेयंका और दीप्ति को एक-एक सफलता मिली।

बता दे कि मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले भारतीय टीम ने पकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। श्रीलंका के खिलाफ मिली इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया है। दरअसल, इसी साल जुलाई में आयोजित एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था।

Advertisement
Google search engine