आईएएस केएपी सिन्हा होगें अब पंजाब के चीफ सेक्रेटरी, देखें डिप्टी चीफ किसे लगाया

पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में आईएएस अनुराग वर्मा सबसे आगे थे। लेकिन पंजाब सरकार ने आईएएस केएपी सिन्हा को चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है। वहीं अनुराग वर्मा को डिप्टी चीफ सेक्रेटरी रेवन्यू के पद पर तैनात किया गया है। बता दें अनुराग वर्मा 1993 बैच के आईएएस अधिकारी है तो वहीं केएपी सिन्हा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Advertisement
Google search engine

अनुराग वर्मा को जब मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, उस समय भी वह इस पद की दौड़ में थे। उनके पास करीब 20 साल का अनुभव है। साथ ही वह कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

हालांकि लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े बदलाव होंगे। वहीं अनुराग वर्मा को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Google search engine