मनप्रीत सिंह बादल ने कसा सांसद राजा वड़िंग पर तंज, कह दी यह बड़ी बात

NRI SANJH JALANDHAR (9 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग को लेकर तंज कसा है। उन्होंने उन पर आरोप लगाया है की वह अंदर से कुछ और है और बाहर से कुछ और बर्ताव करते हैं। इस बयान के सामने आने के बाद से दोनो पार्टी के लोगों ने बयानबाजी की लड़ाई चल रही है।

मनप्रीत बादल ने बातों ही बातों में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा वड़िंग ऊपर से लड़ाई और अंदर से भाई-भाई वाली बात है। वे ऊपर से लड़ते हैं और अंदर से एकजुट होते हैं। मनप्रीत बादल ने कहा कि पंजाब में एक कहावत है कि अगर गिद्दड़ों का नेता शेर हो तो गिद्दड़ भी शेर बन जाते हैं और अगर शेरों का नेता गिद्दड़ हो तो शेर भी गिद्दड़ बन जाते हैं। उन्होंने गिद्दड़बाहा के लोगों से कहा कि आज आपका नेता राजा वड़िंग है और वह गिद्दड़ है।

उन्होंने यहां तक आरोप लगाया की म्यूनिसिपल कमेटी चुनाव के दौरान राजा वड़िंग चरणजीत के घर से उसकी गाड़ी में बैठकर भाग गया था। वह इस डर से अपनी कार में भी नहीं बैठा कि अगर उसकी कार कहीं पीछे रह गई तो कहीं पिटाई न हो जाए।

Advertisement
Google search engine