सीएम के ओएसडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया को भेजा नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगने के लिए कहा

NRI SANJH JALANDHAR (9 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाब सीएम भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है।​​​​​​ आरोप है कि​ बिक्रम सिंह मजीठिया ने कुछ दिन पहले सीएम के OSD राजबीर सिंह के खिलाफ कुछ झूठे आरोप लगाए थे। जिससे उनकी छवि खराब हुई है। 48 घंटे के अंदर उन्हें लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की गई है।

ऐसे शुरू हुआ था यह विवाद

दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब 6 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने मजीठिया से सवाल किया था कि सीएम के करीब लोगों को सीएमओ से हटाया जा रहा है । इस सवाल का जवाब देते हुए मजीठिया ने सीएम के ओएसडी का नाम लेकर कहा था कि उसका परिवार कनाडा का सिटीजन है।

करोड़ों रुपए हवाला के जरिए कनाडा और आस्ट्रेलिया भेजे गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह सेंटर गवर्नमेंट से अपील करते है कि इनका एलओसी जारी कर दिया जाए। क्योंकि यह लोग खुद विदेश चले जाएंगे। वहीं, उन्होंने इस बयान को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

Advertisement
Google search engine