NRI SANJH JALANDHAR (5 OCTOBER)
एनआईए और एटीएस ने छत्रपति संभाजीनगर और जालना में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों पर जम्मू-कश्मीर के एक आतंकी संगठन से जुड़ी संदिग्ध आतंकी गतिविधियों का आरोप है। जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से कथित तौर पर जुड़े एक मामले के सिलसिले में एनआईए की छापेमारी पांच राज्यों में 22 जगहों पर चल रही है।




