बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हॉस्पिटल में दाखिल

NRI SANJH JALANDHAR (1 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

बॉलिवुड के एक्टर गोविंदा को गोली लगी है। दरअसल, ये गोली उनके ही बंदूक से लगी है। घटना सुबह 5 बजे की है और वह किसी काम से बाहर निकल निकल रहे थे। जानकारी के अनुसार, गोली उनके ही बंदूक से चली है।

पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गोविंदा की बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है, जिससे उनकी हालत खराब बताई जा रही है। बिगड़ी हालत को देखते हुए फिलहाल उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ऑपरेशन कर के गोली निकाल दी गई है और एक्टर अभी भी ICU में हैं। 

Advertisement
Google search engine