NRI SANJH JALANDHAR (25 SEPTEMBER)
जम्मू-कश्मीर में बुधवार(25 सितंबर) को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। 26 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें कई प्रमुख नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गंदरबल और बडगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) का नाम इस चरण के सबसे प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल है। उमर गांदरबल और बडगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव उनके राजनीतिक करियर के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय बाद इस कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।
उमर के अलावा, जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रमुख रविंद्र रैना (Ravinder Raina) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक हामिद कर्रा (Tariq Hamid Karra) भी अपनी-अपनी सीटों से चुनाव मैदान में हैं।
Live Updates:
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सुबह 11 बजे तक 24.10% मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा मतदान पुंछ जिले में 33.06% हुआ है, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 11.67% वोटिंग हुई।बडगाम जिले में 25.53%, गंदरबाल में 27.20%, राजौरी में 30.04%, और रियासी में 33.39% मतदान हुआ। पूरे क्षेत्र में औसत मतदान 24.10% रहा है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चलाया जा रहा है, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- बडगाम: 25.53%
- गंदरबाल: 27.20%
- पुंछ: 33.06% (सबसे ज्यादा)
- राजौरी: 30.04%
- रियासी: 33.39%
- श्रीनगर: 11.67% (सबसे कम)
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर की सुबह 9 बजे तक कुल 10.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सबसे ज्यादा मतदान पुंछ जिले में हुआ, जहां 14.41% मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, श्रीनगर में सबसे कम 4.70% वोटिंग हुई।
जिलावार मतदान प्रतिशत:
- बडगाम: 10.91%
- गंदरबाल: 12.61%
- पुंछ: 14.41%
- राजौरी: 12.71%
- रियासी: 13.37%
- श्रीनगर: 4.70%
- अलग-अलग देशों के डिप्लोमैट्स का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर में वोटिंग की प्रक्रिया को देखने के लिए बडगाम क्षेत्र के एक बूथ पर पहुंचा।




