WhatsApp हैक का शिकार हुई NCP सांसद सुप्रिया सुले, पुलिस ने चुटकी बजाते ही सुलझा लिया केस

NRI SANJH JALANDHAR (11 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने लोगों से उन्हें कॉल या फिर मैसेज करने के लिए मना किया है। सांसद ने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि फोन और व्हाट्सऐप हैक (What’s App Hacked) हो गया था। रविवार को सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बारामती से सांसद सुले ने लोगों से उन्हें मैसेज या फोन न करने का अनुरोध किया। हालांकि, अब खबर आ रही है कि सांसद का फोन और व्हाट्सएप अब फिर से काम करने लगा है।

सुले ने लोगों से की ये अपील…

सुप्रिया सुले ने एक्स पोस्ट में लिखा था, मेरा फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। आप में से कोई कृपया मुझे मैसेज या फोन न करें. मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हूं। सुले ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है और शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही सुले ने लोगों से उन्हें कॉल या मैसेज करने के लिए मना किया है।

कौन हैं सुप्रिया सुले? (Who is Supriya Sule)

आपको बता दें कि सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं। सुले इस वक्त महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीट बारामती से सांसद हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी भाभी और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराकर चुनावी जीत हासिल की थी। बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की राजनीति का सबसे मजबूत किला मानी जाती है। क्योंकि यहां से खुद शरद पवार 6 बार सांसद चुने जा चुके हैं।

Advertisement
Google search engine