बरसाती मौसम के मद्देनज़र बीमारियों की रोकथाम और लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181- 2242587 जारी

दूषित पानी की सप्लाई संबंधी व्हाट्सअप नंबर 90415- 83252 पर दे सूचना

Advertisement
Google search engine

NRI SANJH JALANDHAR (17 JULY

बरसाती मौसम दौरान पैदा होने वाली बीमारियों की असरदार ढंग के साथ रोकथाम के इलावा लोगों को पेश मुश्किलों के हल के लिए प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0181- 2242587 जारी किया गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि यह प्रयास बरसात के मौसम में पानी और मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियां को फैलने से रोकने और आम लोगों की सुविधा के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी जमा होने, सड़कों और घरों के नुक्सान आदि किसी भी प्रकार की परेशानी सूचित करने के लिए लोग इस फ़ोन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

इसके इलावा शहर में दूषित पानी की स्पलाई और ऐसी किसी भी समस्या बारे रिपोर्ट करने के लिए जालंधर नगर निगम द्वारा जारी वटसऐप नंबर 90415- 83252 का प्रयोग भी किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हेल्पलाइन और वटसऐप नंबर दोनों पर प्राप्त होने वाली सूचना संबंधी बनती करवाई तुरंत अमल में लाने के लिए अधिकारियों को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि इस उदेश्य के लिए संबंधी विभागों को जल स्पलाई और सीवरेज की पाईपों की मुरम्मत, सीवरेज प्रबंधों की सफ़ाई, पानी से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कलोरीनेशन, फोगिंग सहित रोकथाम संबंधी अन्य उपाय करने के दिशा-निर्देश पहले ही दिए जा चुके है।

Advertisement
Google search engine