पंजाब के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

NRI SANJH JALANDHAR (17 JULY)

Advertisement
Google search engine

मानसून की बेरुखी झेल रहे प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार प्रदेश में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। जिससे बारिश की कमी झेल रहे प्रदेश को राहत मिलेगी। प्रदेश में आज से 18 जिलों में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर व एसएएस नगर में तेज व धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बारिश न होने के कारण तापमान में हो रही वृद्धि

बारिश न होने के कारण प्रदेश में गर्मी लोगों को फिर से सताने लगी है। लगभग सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं तेज धूप और उमस लोगों को अलग से हलकान कर रही है। दूसरी तरफ धान की रोपाई कर चुके किसानों को अब धान की सिचांई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने के चलते धान का फुटाव सही तरह से नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं।

Advertisement
Google search engine