NRI SANJH JALANDHAR (26 JUNE)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों, खासकर माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों से किया अपना एक और वादा पूरा करते हुए अपना निवास स्थान बदल लिया है और जालंधर में डेरा डाल दिया है। जालंधर के दीप नगर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जालंधर के उक्त उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं।

आपको बता दें कि सीएम मान का उक्त मकान करीब 131 मरले में बना हुआ है, जिसमें पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम चल रहा था। पहले चर्चा थी कि सीएम मान सोमवार को गृह प्रवेश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार शाम को सीएम मान दीप नगर पहुंचे और गृह प्रवेश किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों को उनकी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों से सीधे जुड़ना है क्योंकि वे लोगों की सुविधा के लिए सप्ताह के कुछ निश्चित दिनों में यहां मौजूद रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री उनके लिए जालंधर में मौजूद रहेंगे।

उनका यह नया ठिकाना केवल उप-चुनाव तक एक महीने के लिए नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। जानकारी के अनुसार, CM मान सप्ताह में 2 दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

इससे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उप-चुनाव के दौरान CM मान और उनकी टीम होटलों में रुकी थी, लेकिन इस बार उप-चुनाव के लिए CM मान ने जालंधर में घर किराए पर लेने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले लोगों से यह वादा किया था और यह उनके लिए बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य राज्य की प्रगति और यहां के लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वो दिन अब चले गए, जब सरकार चंडीगढ़ के दफ्तरों से चलती थी।