सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर और सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड ने ईद ए गदीर पर्व पर 11000 पेड़ लगाने की मुहिम चलाई

NRI SANJH JALANDHAR (24 JUNE)

Advertisement
Google search engine

चिंतपूर्णी होशियारपुर रोड पर स्थित सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में ईद ए गदीर का पर्व डॉक्टर सूफी राज जैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान डॉक्टर सूफी राज जैन जी ने वातावरण बचाने को लेकर लोगों को प्रेरित किया और प्रांगण में पौधे भी लगाए।

डॉ सूफी राज जैन जी ने बताया भारत देश के अलग-अलग राज्यों में सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर और सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड के मेबरो ने 11 हजार से अधिक पौधे एक दिन में लगाए। कहा कि मौला अली हमेशा ही वातावरण को लेकर शिक्षाएं देते आए कि पेड़ लगाना सबसे अच्छा सदका है। वह न केवल हमें फल और छाया देते हैं बल्कि धरती को भी समृद्ध करते हैं।


यहां बता दें कि मौला अली के 4.5 साल के शासनकाल में किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं थी और उस शासन काल के दौरान सभी लोग बहुत ही खुश थे। उनके शासन में हर मजहब के लोग थे और एक दूसरे से प्यार और सद्भावना रखते थे।

डॉ सूफी राज जैन जी ने आगे बताया मौला अली का दौर ऐसा था तो उनकी शख्सियत कैसी होगी और वह इस्लाम जो नबी ने मौला अली को विलायत में दिया, अगर विलायत न छुपाई जाती तो जो इस्लाम था वह आज इस्लाम का स्वरूप कुछ और होता। डॉक्टर सूफी राज जैन जी ने कहा यह मेरा अपना नजरिया है यह मेरी अपनी सोच है।
मौला अली की सोच सभी के लिए एक थी। सच यही है कि अगर एक शक्ति का शासन इतना अच्छा हो सकता है तो इसका मतलब उसके नैतिक मूल्य क्या होंगे, उसके आचार विचार क्या होंगे, उसकी सोच क्या होगी, तो जिसकी सोच सबके लिए एक थी, उसके शासन में किसी को तकलीफ नहीं हुई।

सूफी इस्लामी बोर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट मंसूर खान ने वियालत अता होने की मुबारकबाद दी। उन्होंने ने सूफी बोर्ड और सूफ़ी समाज से जुड़े लोगों से अपील की कि जब-जब ईद गदीर आए। इस पूरे जोर शोर और हर्ष औलास के साथ मनाया जाए।

दूसरा ये है की जब भी कोई भी फंक्शन हो तो पेड़ जरूर लगाए। वातावरण को बचाने के लिए जहां सूफी इस्लामीक बोर्ड पूरा प्रयास कर रहा है। वहीं लोगों को भी आगे जाकर वातावरण को बचाने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। ईद ए गदीर मौके पर कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक 11000 पौधे सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर और सूफी इस्लामी बोर्ड की तरफ से पौधे लगाए गए।

Advertisement
Google search engine