सुरिंदर कौर, मोहिंदर भगत और सुरजीत कौर ने भरा नामांकन, 10 जुलाई को उप चुनाव

NRI SANJH JALANDHAR (21 JUNE)

Advertisement
Google search engine

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने नामांकन भरा। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरो वालिया, विधायक आदमपुर सुखविंदर कोटली, राजिंदर सिंह, डॉक्टर नवजोत दहिया और अन्य उपस्थित रहे। 

नामांकन की बाद कांग्रेस भवन जालंधर में प्रोग्राम रखा गया जिसमें सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद जालंधर चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य बड़े नेता उपस्थित रहे।

शुक्रवार को आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भी अपना नामांकन भरा। इस दौरान वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा, सांसद होशियारपुर डॉक्टर राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे पवन टीनू उपस्थित रहे।

शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ में बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी, पूर्व विधायक गुरु प्रताप सिंह वडाला और अन्य उपस्थित रहे।

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शीतल अंगुराल, अकाली दल (अ) के उम्मीदवार के रूप में सरबजीत सिंह, बसपा के उम्मीदवार के रूप में बिंदर कुमार, राष्ट्रीय एकता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में इकबाल चंद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement
Google search engine