Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाब7 दुकानों पर जीएसटी की छापेमारी, पहले दिन पाई गई गड़बड़ियां, दूसरे...

7 दुकानों पर जीएसटी की छापेमारी, पहले दिन पाई गई गड़बड़ियां, दूसरे दिन चैक किए जा रहे कागजात

NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)

जालंधर में पिछले एक हफ्ते से लगातार ही जीएसटी विभाग की टीमें शहर में अलग अलग जगह पर छापेमारी करके कागजात चैक कर रही हैं। दो दिन से फगवाड़ा गेट में जीएसटी की टीमें दुकानों पर चैकिंग कर रही हैं। वीरवार को चैकिंग के दौरान विभाग को कुछ गडबड़ियां मिली हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह दुकाने खुलने से पहले ही टीमें फिर से चैकिंग करने के लिए पहुंच गई है। जीएसटी की टीमें मार्केट में होने के कारण दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

इन दुकानों पर सेल परचेज के कागजात चैक किए जा रहे हैं।
चैकिंग के दौरान अधिकारियों को सातों दुकानों से बिना बिल का बेचने की जानकारी मिली है। जीएसटी विभाग की टीमें मेरा बिल मेरा अधिकार के तहत जहां जांच कर रहा है। वहीं ,सख्त आदेश हैं कि कोई भी दुकानदार बिना बिल के माल न बेचे। जिसको लेकर स्टेट जीएसटी की टीमें जालंधर पहुंची हुई हैं और चैकिंग कर रही हैं।

ग्राहक बनकर जा रहे जीएसटी विभाग के कर्मचारी
बता दें कि मेरा बिल मेरा अधिकार के तहत ग्राहकों को बिल लेने के लिए जहां जागरुक किया जा रहा है, वहीं दुकानदारो को भी कहा जा रहा है कि बिना बिल के माल मत बेचें। लेकिन जीएसटी विभाग के जब शिकायत मिली तो खुद ग्राहक बनकर दुकानों पर जा रहे हैं। जब दुकानदार बिल नहीं देता है तो चैकिंग लिए बाकी अधिकारियों को बता रहे हैं। पिछले हफ्ते माई हीरा गेट में चार दुकानों पर जीएसटी विभाग ने चैकिंग की थी। जिसमें खामियां पाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments