NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर ब्यान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान हमें भी पंसद नहीं है। इसलिए पाकिस्तान के साथ ये माहौल बना हुआ है। वहीं व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। हम नहीं चाहते की साउथ और सेंट्रल एशिया में तनाव बढ़े। इसके लिए हम पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क में हैं। पाकिस्तान पर ईरान का हमला यह दिखाता है कि वो क्षेत्र अस्थिरता बढ़ाने का काम कर रहा है।
तनाव नही बढ़ना चाहिए, नही तो परिणाम घातक हो सकते हैं
ईरान और पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है कि हम नहीं चाहते कि यह तनाव किसी भी तरह से बढ़े। पाकिस्तान हमारे लिए एक बड़ा गैर-नाटो सहयोगी है और हमेशा रहेगा। हम दोनों पक्षों से शांति की अपील करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो परिणाण दोनो देशों के लिए घातक हो सकते हैं। वहीं इस मामले को लेकर चीन के UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने भी दोनों देशों की तरफ से हुई एयरस्ट्राइक्स पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा- हम दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील करते हैं। दूसरी तरफ, चीन ने दोनों देशों में मध्यस्थता कराने की पेशकश की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा अगर वे चाहें तो हम इसके लिए पहल करने को तैयार हैं। चीन हमेशा से यह कहता आया है कि दो देशों के बीच तनाव को UN के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर सुलझाया जाना चाहिए।
बता दें 16 जनवरी की रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। ईरान ने कहा था कि उसने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दोल्लाहियन ने बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से फोन पर बात की थी।


