NRI SANJH JALANDHAR (19 JUNE)
गांव कथलौर के पास रावी नदी के किनारे स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जो कि करीब 1700 एकड़ में फैले हुई है जिसमें अचानक आग लगने से कुदरती जीवों के साथ पूरे जंगल में भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है।
दरअसल, यह आग अचानक लगी और धीरे-धीरे आग ने फैलते हुए लगभग आधे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जानवरों को भारी नुकसान हुआ। कई जानवर अपनी जान बचाने के लिए जंगल से बाहर भागते दिखे। माना जा सकता बहुत ही बड़ा नुकसान कुदरत का हुआ है जिसमें हरे पेड़ों समेत जानवरों की जान चली गई है।
जानकारी के मुताबिक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देश भर में एक महत्वपूर्ण वाइल्ड लाइफ सेंचुरी माना जाता है जिसमें जंगली जानवरों के अलावा जंगली गाय, जंगली सूअर, हिरण, मोर, हिरण आदि कई जीव-जंतु रहते थे। पंजाब सरकार ने अभी दो साल पहले ही इसे एक पर्यटन हब बनाया था जिसके कारण अधिकांश लोग अपने बच्चों और परिवारों को इस वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचते थे। जिसमें लोगों को इलेक्ट्रिक कार, साइकिल आदि के माध्यम से इस वाइल्ड लाइफ में अंदर घूमने की व्यवस्था की गई। लेकिन आज अचानक इस वन्य जीव के अंदर आग लगने से पूरा वन्य जीव आग की भेंट चढ़ गया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक अनुमान लगाया जा चुका था कि सैकड़ों जानवर जल गए होंगे।
इस मौके पर आग बुझाने के लिए नजदीकी गांव कथलौर के लोगों का भी बड़ा योगदान रहा और लोग अपने ट्रैक्टर ट्रॉली और पानी की टंकियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा गांव के युवाओं द्वारा घायल जीव-जंतुओं का इलाज करने का प्रयास किया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की गयी।




