NRI SANJH JALANDHAR (19 JUNE)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी और उनकी बेटी व पूर्व सासंद श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही बीजेपी के साथ एक अजब संयोग भी बन गया. दरअसल, हरियाणा के तीनों लालों के ‘लाल’ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। यानी देवीलाल, भजनलाल, बंसीलाल की पीढ़ियां अब बीजेपी से जुड़ गई हैं। भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई और भव्य बिश्नोई बीजेपी में हैं ही और देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। एक बंसीलाल का परिवार ही बचा था तो उनकी बहू किरण चौधरी और पोती श्रुति चौधरी भी आज बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक दल की नेता रह चुकीं और तोशाम की विधायक किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी संग बढ़ रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक- किरण चौधरी ने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि हरियाणा कांग्रेस एक आदमी की पार्टी बन गई है. उन्होंने बिना नाम लिए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर इशारा किया. पार्टी को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है. मेरे जैसे ईमानदार लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है. मेरी आवाज दबाकर मुझे अपमानित किया गया. मेरे खिलाफ साजिश रजी गई, हालांकि मेरा उद्देश्य हमेशा राज्य और देश के लोगों की सेवा करना रहा है. उन्होंने त्यागपत्र में लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं. मैं पिछले 4 दशकों से कांग्रेस पार्टी की एक वफादार सदस्य रही हूं. इन 40 सालों में मैंने पार्टी और लोगों के लिए जीवन समर्पित किया जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती मैं आधुनिक हरियाणा के निर्माता बंसीलाल और मेरे स्वर्गीय पति चौधरी सुरेंद्र सिंह की समृद्ध विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती हूं।




