एडवोकेट शाहबाज की हुई कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, तस्वीरें आई सामने

NRI SANJH JALANDHAR (16 JUNE)

Advertisement
Google search engine

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंध गई है। उनकी शादी जीरकपुर के मैरिज पैलेस में हुई। कैबिनेट मंत्री के दूल्हे शाहबाज भी अपनी जी वैगन में परिवार के साथ पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि उनके विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले अनमोल गगन मान के घर पर मेहंदी की रस्म की गई थी और जागो का कार्यक्रम भी हुआ था।    

आपको यह भी बता दें कि अनमोल गगन मान एक पंजाबी गायिका थी, जिन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनहें मोहाली जिले के विधानसभा हलका खरड़ से टिकट मिली थी। उन्होंने चुनाव के दौरान अकाली दल के  उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हराया था।

अनमोल गगन मान की शादी नामी एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही के साथ हुई है।पंजाब की मंत्री और खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान का आनंद कारज रविवार को जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में हुआ।

पंजाबी गायकी से सबके दिलों में जगह बनाने वाली और अपने शानदार गीतों के अंदाज के कारण जानी जाने वाली अनमोल गगन मान की शादी बहुत ही सादे अंदाज में हुई। अनमोल गगन मान की शादी नामी एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही के साथ हुई है।

Advertisement
Google search engine