Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
HomeपंजाबSidhu Moose Wala की मौत को 2 बरस हुए पूरे, सिंगर याद...

Sidhu Moose Wala की मौत को 2 बरस हुए पूरे, सिंगर याद कर भावुक हुए लोग …

NRI SANJH JALANDHAR (29 MAY)

मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या को आज 2 साल हो गए। यह दिन मूसेवाला को चाहने वालों के लिए बेहद दुखद दिन रहा है. आज भी लोग उस दिन को याद करते हैं जब मूसेवाला इस दुनिया को अलविदा कह दिए।

न्याय की गुहार आज भी जारी है और लोगों को उसे दिन का इंतजार है। जब उनकी हत्या करने वालों को सजा मिलेगी। आज मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब में तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं। साथ ही लोग सोशल मीडिया में भी कुछ भावुक पोस्ट कर रहे है।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की बहन और सिंगर अफसाना खान ने अपने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ”Miss U Vadde Bhai” इसके साथ ही अफसाना खान ने ये पोस्ट सिद्धू को TAG करते #justiceforsidhumoosewala भी लिखा है.।इसके साथ ही अफसाना खान की इस पोस्ट को सिंगर साज ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की असमय हुई मौत ने हर किसी को झटका दिया था. अब उनके माता-पिता को न्याय की उम्मीद है. मूसेवाला की मौत के बाद उनकी मां बुरी तरह से टूट गई थी लेकिन हाल ही में उनके घर आए नए मेहमान ने उनके मन में नई उम्मीद जगा दी है. आज मूसेवाला के पिता और मां भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments