NRI SANJH JALANDHAR (23 MAY)
लोक सभा चुनाव चुनावों का महापर्व माना जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि शुक्रवार को जालंधर पीएपी में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। सुशील रिंकू के हक में विशाल रैली निकाली जाएगी। पीएम के आगमन पर पूरे जालंधर शहर को अलर्ट पर रख दिया है। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं एसडीएम जालंधर मेजर डॉ अमित महाजन ने फौजदारी संहिता 1973 (1974 एक्ट 2) की धारा 144 के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट, पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन, हेलीकॉप्टर आदि की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जालंधर में कल किसी तरह से ड्रोन नहीं उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। आदेश 24 मई दोपहर 1 बजे से लेकर रात 9 बजे तक लागू रहेगें। बता दें कि पीएम की सिक्योरिटी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है और पूरे शहर में ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हर एक आने और जाने वाले वाहनो की चौक चौराहों पर चैकिंग की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के 100 से ज्यादा मुलाजिम तैनात रहेगें।


