Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सचरणजीत सिंह चन्नी के सेना पर दिए ब्यान को लेकर चुनाव आयोग...

चरणजीत सिंह चन्नी के सेना पर दिए ब्यान को लेकर चुनाव आयोग ने बताया चुनाव आचार संहिता का उलंघन्न

NRI SANJH JALANDHAR (23 MAY)

मुसिबतें जालंधर लोक सभा के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सेना को लेकर दिए बयान के मामले में निर्वाचन आयोग ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न दोहराने की नसीहत दी ह


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि चन्नी को जालंधर जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीसी की तरफ से बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी हुआ था। कमीशन उनके जबाव से संतुष्ट नहीं है। इसे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के मैनुअल अनुबंध एक जनरल कंडक्ट की धारा 2 के विपरीत मानते हुए एमसीसी का उल्लंघन माना है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि दोबारा इस तरह क बयान न दें।

बता दें चन्नी की तरफ से 5 मई को प्रेस कांफ्रेंस में सेना को लेकर बयान दिया था। इस दौरान उनकी तरफ से पुंछ हमले काे बीजेपी का स्टंट कहा था। उनका कहना था हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। सेना पर दिए ब्यान को लेकर जैसे ही मामला बाहर आया तो उसके बाद यह राजनीतिक रंग ले गया। वहीं, आयोग ने इस मामले में नोटिस कर जवाब तलब किया था। हालांकि उनके जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं था । चन्नी ने बाद में कहा था कि उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है लेकिन 2019 पुलवामा आतंकी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यह पता नहीं लगा सकी कि हमला किसने किया।

वहीं चुनाव आयोग की तरफ से सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को नसीहत दी गई है कि उन्हें किसी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़े उन पहलुओं की आलोचना करने से बचना चाहिए, जिनका विपक्षी दल के नेताओं या कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments