Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलनहीं कम होगी हीट वेव,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में गर्मी से...

नहीं कम होगी हीट वेव,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

NRI SANJH JALANDHAR (23 MAY)

उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 5 दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में प्रचलित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं, पहले ही इन दोनों राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है और हमने पिछले 2-3 दिनों में इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. राज्यवार पूर्वानुमान के संबंध में, हमने अगले पांच दिनों के लिए राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments