NRI SANJH JALANDHAR (11 MAY)
करतारपुर के पास एक फोटो स्टूडियो को देर रात भीषण आग लग गई। इसमें लाखों रुपए कीमत का सामान जल गया। हालांकि गनीमत रही कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
घटना के वक्त स्टूडियों में कोई भी मौजूद नहीं था। एक दम से स्टूडियो के अंदर से धुआं निकलने लगा तो इलाके में अफरा तफरी मच गई। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। पहले तो लोगों द्वारा खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। वालिया स्टूडियो के मालिक कुलदीप सिंह भी घटना के वक्त मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारों ने बताया कि आग लगने के करीब दो से ढ़ाई घंटे बाद उस पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी के साथ साथ फॉम का भी इस्तेमाल किया।आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल सका है। आस पास के लोगों ने भी फायर ब्रिगेड की टीमों की काफी मदद की। फायर ब्रिगेड की टीम जांच के बाद जल्द अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी। जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।


